*पार्श्वनाथ पैराडाइज मोहन नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश 201007*
सीवर की समस्या से परेशान स्थानीय निवासियो मे होकर रोष व्याप्त हैं। इस संबंध में निवासियों के अनुसार यहां पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या गत अनेक वर्षों से चली आ रही है, लेकिन इससे संबंधित विभाग के उदासीन रवैये के चलते आज तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को इस समस्या से लगभग प्रत्येक माह दो-चार होना पड़ता है। अब यह समस्या एक बार फिर उत्पन्न हो गई है। गत एक सप्ताह से रोड पर सीवर ओवरफ्लो हो रहा है, जिसमें से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय नेताओं द्वारा इस समस्या से अनेकों बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगो द्वारा कई बार शिकायत करने के पश्चात जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सफाई के लिए सफाई कर्मी तथा सुपर सकर मशीन भेजी गई, लेकिन सही तरीके से काम नहीं करती।
No comments:
Post a Comment